रांची नगर निगम: विद्यार्थियों की सुरक्षा से समझौता नहीं! हरिओम टावर के 5 कोचिंग सील

0
Ranchi Municipal Corporation

रांची : रांची नगर निगम ने मानकों का अनुपालन नहीं करने वाले कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए आज हरिओम टावर स्थित 05 कोचिंग संस्थानों—द पाठशाला, पतंजलि आईएएस एकेडमी, मोशन एकेडमी, क्लैट प्रिपरेशन एवं चेतन्या आईएएस एकेडमी—को सील कर दिया। जांच में फायर NOC, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, वेंटिलेशन, प्रवेश-निकास व्यवस्था, निर्धारित क्षमता, पर्याप्त स्थान एवं ट्रेड लाइसेंस सहित विभिन्न अनिवार्य मानकों का उल्लंघन पाया गया। नोटिस के बावजूद अनुपालन नहीं करने पर नियमानुसार यह कार्रवाई की गई। कुल 18 कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध सीलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा एवं वैधानिक मानकों की अनदेखी करने वाले किसी भी संस्थान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here