रांची: 4 इंटरनेशनल गोल्ड मेडल जीतने के बावजूद झारखंड के थ्रो-बॉल खिलाड़ी अमरदीप कुमार परिवार का गुजारा चलाने के लिए रांची के अरगोड़ा चौक पर सब्जी बेचने और कैब चलाने को मजबूर हैं।अमरदीप ने मलेशिया, नेपाल, बेंगलुरु और रांची में हुए अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत के लिए 4 गोल्ड मेडल जीते हैं। परिवार की बुनियादी जरूरतें पूरी करने के लिए वे दिन में कैब चलाते हैं और सब्जी की दुकान संभालते हैं।मामला मीडिया में आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खेल विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।




