पति के निधन के बाद पातो देवी और जुड़वा बच्चों को मिला सीएम का सहारा

0
hemant soren

देवघर: देवघर जिले के सारठ प्रखंड की बेसहारा पातो देवी (22 वर्ष) की दर्दभरी कहानी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से उपायुक्त देवघर को निर्देश देते हुए कहा कि मामले की जांच कर पातो देवी एवं उनके ढाई साल के जुड़वा बच्चों को आवश्यक सभी सरकारी योजनाओं से शीघ्र जोड़ा जाए और इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। सीएम के निर्देश पर उपायुक्त देवघर ने सूचित किया है कि,”पातो देवी से जुड़े इस अत्यंत संवेदनशील मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी को तात्कालिक राहत व खाद्यान्न के साथ पेंशन एवं पारिवारिक लाभ से जोड़ने का निर्देश दिया है। साथ ही बच्चों को बाल कल्याण की योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया गया है।”

बता दें कि देवघर जिले के सारठ प्रखंड की पातो देवी के पति चरकू मांझी का 8 अप्रैल 2026 को असामयिक निधन हो गया था । उनके जाने के साथ ही घर का सहारा भी छिन गया। परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की मौत ने पूरे परिवार को गहरे आर्थिक और भावनात्मक संकट में डाल दिया।पातो देवी की गोद में ढाई साल के जुड़वा मासूम बच्चे हैं। जिन नन्हें हाथों को अभी पिता का स्नेह और सहारा मिलना चाहिए था, वे अब अपनी मां की उंगली थामे जीवन की कठिन राह पर बढ़ने को मजबूर हैं। मां की आंखों में पति को खोने का दर्द है, तो दिल में बच्चों के भविष्य की चिंता।परिवार के सामने रोजमर्रा का खर्च, बच्चों का पालन-पोषण और आने वाले कल की अनिश्चितता बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here