विधानसभा अध्यक्ष ने SIR के तहत अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया

0
Rabindra Nath Mahto

रांची: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबिंद्र नाथ महतो ने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान से नहीं, बल्कि मतदाता के जागरूक होने से मजबूत होता है। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र (Enumeration Form) भरकर जमा किया।इस अवसर पर उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरने और निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन होना लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।रबिंद्र नाथ महतो ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समय पर अपना फॉर्म जमा करें, ताकि लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने संदेश दिया कि “जागरूक मतदाता, सशक्त लोकतंत्र” केवल एक नारा नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here