बिरसा हरित ग्राम योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था हो रही मजबूत,आगे फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कराने का प्रयास होगा: कल्पना सोरेन

0
kalpana soren

गांडेय, 16 जून: विधायक Kalpana Soren ने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से इस वर्ष बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगाए गए आम के बगीचों में बेहतर उत्पादन की उत्साहजनक खबरें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।अपने विधानसभा क्षेत्र गांडेय के भ्रमण के दौरान उन्होंने खुर्शीद एवं कारु पाठक के आम बगीचे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की मेहनत और योजना के सकारात्मक परिणामों की सराहना करते हुए कहा कि बागवानी आधारित कृषि ग्रामीण विकास का मजबूत आधार बन सकती है।

विधायक ने कहा कि आम के बगीचों में बेहतर उत्पादन यह दर्शाता है कि सरकार की योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से कार्य कर रही हैं और किसानों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और बागवानी को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में इस क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) इकाई स्थापित कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य मिल सकेगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।उन्होंने कहा कि कृषि और प्रसंस्करण उद्योग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इससे क्षेत्र के किसानों की आय में वृद्धि होने के साथ-साथ स्थानीय विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here