मुंबई:26 अप्रैल को मुंबई के भिंडी इलाके में पुरे परिवार की एक साथ मौत ने सबको चौंका दिया था, कहा जा रहा था कि बिरयानी के फ़ौरन बाद तरबूज़ खाने से अब्दुल्लाह डोकाडिया नामक व्यक्ति के पूरे परिवार की मौत हो गई, अब खुलासा हुआ है कि मौत बिरयानी के साथ तरबूज़ खाने से नहीं बल्कि तरबूज़ में चूहे मारने वाले घातक जहर ‘जिंक फास्फाइड’ पाया गया है उसी के कारण उनकी जान गई हैं। 44 वर्षीय अब्दुल्लाह डोकाडिया ने अपने रिश्तेदारों को खाने पर आमंत्रित किया था, मेहमानों के लिए बिरयानी बनी थी जिसे मेहमानों और परिवारजनों ने खाया था, मेहनान अपने घर चले तो अब्दुल्लाह (44) और उनकी पत्नी नसरीन (35) और दो बेटियां आयशा (16) व जैनब (13) ने घर में रखा तरबूज खाया जिसके बाद उनको उल्टियां होने लगी. पुलिस ने अब्दुल्लाह के घर बिरयानी खाने वाले उसके रिश्तेदारों को पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया तो उन्होंने कहा बिरयानी तो हमने भी खाई थी लेकिन हम ठीक हैं, फ़िर पुलिस की जांच तरबूज़ पर टिक गई जिसे सिर्फ़ अब्दुल्लाह के परिवार ने मेहमानों के जाने के बाद खाया था, FSL रिपोर्ट आई तो खुलासा हुआ कि तरबूज़ में चूहे मार दवाई लगी थी जिसके कारण पूरे परिवार की मृत्यु हो गई, अब तरबूज़ में चूहे मारने वाली दवाई कहां से आई इसकी जांच जारी है।




