रांची:पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के बीच धर्म को बीच में लाने के खिलाफ मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा को चेतावनी जारी की है।चुनाव के बाद महंगाई बढ़ाने की साजिश पहले से तय थी, जिसकी चेतावनी राहुल गांधी ने पहले ही दी थी। इस बात को याद दिलाते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि अगर पेट्रोल और डीजल के दाम भाजपा ने बढ़ाए, तो झारखंड में उलगुलान तय है। जनता अब चुप नहीं बैठेगी।भाजपा जनता की गाढ़ी कमाई लूटकर अपने खजाने भरना चाहती है।
मंत्री ने तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि इस कड़ी धूप में भी तैयार रहिए। जनता की आवाज़ बुलंद करनी है और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई लड़नी है।जनता को राहत देना हमारी प्राथमिकता है और उनके हर संघर्ष में साथ खड़ा रहूंगा।
मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, अगर भाजपा ने महंगाई बढ़ाई, तो उसकी ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। जनता को राहत देना हमारी प्राथमिकता है।और अगर इस बार भी भाजपा महंगाई से ध्यान हटाने के लिए धर्म का सहारा लेगी, तो जनता उसे करारा जवाब देगी। अब लोग सब समझ चुके हैं।




