मैट्रिक(JAC) में झारखंड में नम्बर 1 पर एक साथ 4 टॉपर, आदित्य साहू पहुंचे प्रेम कुमार के घर, घोषणा की “सब टॉपर को मिलेगा 1 लाख”

0
Aditya sahu

रांची: जिला अंतर्गत कांके प्रखंड के नेवरी विकास निवासी अर्जुन साहू के सुपुत्र प्रेम कुमार साहू ने प्रेमचंद्र हाई स्कूल, मेसरा (रांची) से JAC मैट्रिक परीक्षा में 498 अंक (99.60%) प्राप्त कर पूरे झारखंड में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र एवं राज्य का गौरव बढ़ाया। ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आज उनके आवास पहुँचकर उन्हें इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर आगे की पढ़ाई के लिए अपनी ओर से ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की सहयोग राशि प्रदान कर अपना वादा पूरा किया।

उन्होंने बताया, झारखंड के अन्य मेधावी विद्यार्थियों — हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी, बानो की शिवांगी कुमारी एवं रांची के सन्नी कुमार वर्मा — जिन्होंने मैट्रिक परीक्षा में 498 अंक (99.60%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है, उन्हें भी प्रोत्साहन स्वरूप उनकी आगे की पढ़ाई के लिए ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की सहयोग राशि देने की घोषणा की है।मेरा विश्वास है कि समाज के मेधावी और परिश्रमी विद्यार्थियों को यदि समय पर सहयोग और प्रोत्साहन मिले, तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here