रांची: झारखंड इको टूरिज्म अथॉरिटी (JETA) के शासी निकाय की चतुर्थ बैठक में सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए और राज्य में इको टूरिज्म की गतिविधियों को गति देने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए।मुख्यमंत्री Hemant Soren की अध्यक्षता में JETA की चौथी बैठक संपन्न हुई।मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में इको टूरिज्म की असीम संभावनाएं हैं। वन, पर्यटन एवं जल संसाधन विभाग समन्वय बनाकर इको टूरिज्म स्थलों का चयन करे। इको टूरिज्म रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास का माध्यम बन सकता है।




