आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार गिरती जन्म दर को बढ़ावा देने के लिए पहले बच्चे के बाद से माता-पिता को Rs 25,000 जन्म इंसेंटिव देने पर विचार कर रही है। सीएम ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य आंध्र प्रदेश की टोटल फर्टिलिटी रेट (TFR) को मौजूदा 1.5 से बढ़ाकर 2.1 करना है, जो रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे है।हम दूसरे या उससे ज़्यादा बच्चे पैदा करने वाले माता-पिता को डिलीवरी के समय ही 25,000 रुपये देंगे।
इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी तीन बच्चों की अपील कर चुके हैं। RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा था, “दुनिया में सब शास्त्र कहते हैं कि जन्म दर 3 से कम जिनका होता है वो धीरे धीरे लुप्त हो जाते हैं…डॉक्टर लोग मुझे बताते हैं कि विवाह में बहुत देर न करने और 3 संतान करने से माता-पिता और संतानों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है. भारतवर्ष के प्रत्येक नागरिक को ये देखना चाहिए कि अपने घर में 3 संतान होने चाहिए.”




