Bangladesh में हाल ही में हुए आम चुनावों के परिणाम घोषित हो गए हैं।इस चुनाव में Bangladesh Nationalist Party (BNP) ने बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी ने 299 सीटों में से 209 सीटें जीतकर बहुमत के लिए आवश्यक 150 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है।तारिक रहमान लंबे निर्वासन के बाद वापस स्वदेश लौटे हैं. अब प्रधानमंत्री पद की ओर बढ़ रहे हैं. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश में चुनाव नतीजों के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के प्रमुख तारिक़ रहमान को फ़ोन कर बधाई दी. पीएम ने एक्स पर लिखा”मिस्टर तारिक रहमान से बात करके बहुत खुशी हुई। मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी।मैंने बांग्लादेश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की उनकी कोशिश के लिए अपनी शुभकामनाएं और सपोर्ट दिया।दो करीबी पड़ोसियों के तौर पर, जिनके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ते बहुत गहरे हैं, मैंने दोनों देशों के लोगों की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए भारत के लगातार कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।”




