रांची , झारखण्ड : जनजातीय स्वशासन को नई मजबूती देते हुए रांची में आयोजित जनजातीय स्वशासन महोत्सव में अबुआ पंचायत न्यूज़लेटर और मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार अवार्ड पोर्टल का शुभारंभ किया गया।मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा,”मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना (2024–25) के तहत उत्कृष्ट पंचायतों, स्वच्छ-स्वस्थ पंचायतों और सक्रिय ग्राम सभाओं को आर्थिक प्रोत्साहन देकर ग्राम सभा को विकास की धुरी बनाया जा रहा है। जल-जंगल-जमीन और स्थानीय संसाधनों पर समुदाय की निर्णायक भागीदारी ही इस पहल का मूल उद्देश्य है।”




