बांग्लादेश में फिर भड़की हिं*सा,ढाका में दो अखबारों के ऑफिस में लगा दी आ*ग

0
Bangladesh

बांग्लादेश:मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बांग्लादेश में लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर पड़ती दिख रही हैं और हालात तेजी से अराजकता की ओर बढ़ रहे हैं।शेख हसीना के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक अहम नेता उस्मान हादी की मौत के बाद, बांग्लादेश में अशांति फैल गई है, और राजधानी ढाका में दो अखबारों के ऑफिस में आग लगा दी गई है।गुरुवार देर रात देश के दो बड़े अखबारों – द डेली स्टार और प्रोथोम आलो – की इमारतों को प्रदर्शनकारियों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया है।दोनों ही अखबार मुहम्मद यूनुस के समर्थक माने जाते हैं।इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान के आवास में भी तोड़फोड़ की गई है और शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के ऑफिस को भी जला दिया गया है।यह हिंसा छात्र नेता और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की, जिन्हें पिछले हफ्ते गोली मारी गई थी। उनकी मौत की खबर आते ही ढाका में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here