मंत्री इरफ़ान अंसारी: S.I.R. झारखंड में लागू होने से रोकने के लिए जमीन पर उतरें सीएम जी

0
irfan ansari

झारखंड: मंत्री इरफ़ान अंसारी ने सीएम हेमंत सोरेन से S.I.R. झारखंड में लागू होने से रोकने के लिए जमीन पर उतरने का आग्रह किया है.एक्स पर मंत्री ने लिखा, S.I.R. झारखंड में किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देना है।इसके खिलाफ हमें एकजुट होकर लोकतांत्रिक लड़ाई लड़नी होगी।भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश को बांटने की राजनीति कर रही है।यह हमारी मौलिक स्वतंत्रता, संवैधानिक अधिकार और वोट के अधिकार को कमजोर करने की लगातार कोशिश कर रही है।ब्रिटिश शासन ने जैसे बंदूक की नोक पर जनता के अधिकार छीने थे—वैसे ही भाजपा की नीतियाँ देश के जल-जंगल-ज़मीन और हक-अधिकारों पर हमला करती दिख रही हैं।

मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा, S.I.R. इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।बिहार में इसे लागू कराकर सरकार बनाई गई।अब लक्ष्य—बंगाल, असम और फिर झारखंड।झारखंड की जनता से मेरी अपील है—इस काले कानून को किसी भी कीमत पर यहाँ लागू न होने दें।श्री राहुल गांधी जी Rahul Gandhi के संदेश को अपनाएँ,श्री वेणु गोपाल जी K.C. Venugopal की बातों को मजबूती दें,श्री हेमंत सोरेन जी Hemant Soren को ओर ताक़त दे।श्री के राजू सर के. राजू की लगातार प्रयासों को समझें।और हम सब मिलकर लोकतंत्र तथा अपने अधिकारों की रक्षा करें।

मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा, झारखंड मुक्ति मोर्चा आंदोलन से जन्मी पार्टी है—इसलिए JMM के सुप्रीमो श्री हेमंत सोरेन जी से भी आग्रह है कि हम सब मिलकर एक हो कर S I R के खिलाफ जमीन में उतरने का काम करें। और इसका कड़ा विरोध करें। झारखंड के दलित अल्पसंख्यक आदिवासी के पास जमीन का पेपर नहीं है और जिन पेपर को मांगा जा रहा है जिससे करोड़ों लोग प्रभावित होंगे और भाजपा को लाभ मिलेगा। एक सोची समझी चाल है भाजपा का एक होकर इस खिलाफ लड़ना है ताकि जनता को बचा सके उनके अधिकारों को रक्षा कर सके।सेज़मीन से जुड़ी यह लड़ाई लड़ें और झारखंड को बचाएँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here