रांची और दिल्ली से दो संदिग्ध आतं’कियों को किया गिरफ्तार

0
terrorist

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध आतं’कियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक को राजधानी दिल्ली से और दूसरे को झारखंड की राजधानी रांची के इस्लामनगर इलाके से दबोचा गया।एक का नाम असहर दानिश है, जो बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला है।उसका साथी आफताब मुंबई निवासी, जिसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गयाl दोनों आ’तंकी संगठन ISIS से जुड़े बताए जा रहे हैं. इसके साथ ही देश के अन्य राज्यों से 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.दोनों संदिग्ध आ’तंकी न केवल नए लोगों को संगठन से जोड़ने का काम कर रहे थे बल्कि केमिकल हथियार बनाने में भी माहिर बताए जा रहे हैं।अधिकारियों का कहना है कि इनसे पूछताछ के बाद यह साफ हो पाएगा कि वे किस संगठन के लिए काम कर रहे थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here