हिंदपीढ़ी: कुरकुरे उर्फ साहिल की ह’त्या मामले में अभी तक 3 गिरफ्तार

0
hindpiri police


रांची : हिंदपीढ़ी थाना अंतर्गत भट्टी चौक के पास दिनांक 10/8/25 को कुरकुरे उर्फ साहिल नामक युवक की गोली मारकर ह’त्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस के द्वारा अनुसंधान करते हुए अभी तक 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एंव इस हत्याकांड में शामिल अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है । इसी आलोक में पुलिस के द्वारा हत्याकांड में शामिल अपराधियों को संरक्षण/पनाह/ छिपाने में/ भगाने में सहयोग करने वाले मो० फिरोज उम्र 52 वर्ष पिता–स्व मो निजाम, पता–ग्राम खरपोश, थाना–मझगांव, जिला –प० सिंहभूम चाईबासा को गिरफ्तार किया गया। मो० फिरोज के द्वारा अपराधियों को अपने घर में झारखंड – ओड़िशा बार्डर में छिपा के रखा गया था। इसके बाद माननीय कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार होटवार जेल भेजा गया।’

नोटः – आप सभी आम जनता से अपील है कि हत्याकांड में शामिल अपराधियों का पनाह/ संरक्षण/ सहयोग ना करें । अन्यथा पुलिस पनाह/संरक्षण/ सहयोग करने वालों के विरूद्ध भी करवाई करेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here