झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार यानी आज दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शुरू हुआ. CM ने सदन में राज्य और देश के दिवंगत राजनेताओं, अभिनेताओं, वैज्ञानिकों, खिलाड़ियों और आम नागरिकों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सदन की कार्यवाही 4 अगस्त, दिन सोमवार, 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. इस सत्र के दौरान 4 अगस्त को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. इसके आलावा झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने घोषणा की कि सभी विधायकों के लिए डिजिटल पहचान पत्र बनाए जाएंगे.




