मंत्री सुदिव्य सोनू: भविष्य में झारखण्ड का अपना खेल विश्वविद्यालय होगा, जो राज्य की खेल प्रतिभाओं को निखारने का एक प्रमुख केंद्र बनेगा

0
Sudivya Sonu

रांची : आज दिल्ली में खेल विभाग एवं सीसीएल के अधिकारियों के साथ पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिल्ली खेल विश्वविद्यालय का दौरा किया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति पूर्व ओलंपियन कर्णम मल्लेश्वरी सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा ”दिल्ली खेल विश्वविद्यालय आधुनिक खेल शिक्षा के साथ-साथ अनुसंधान की भी उच्चस्तरीय सुविधाएँ प्रदान करता है। भारत को खेल महाशक्ति बनाने की दिशा में ऐसे संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।झारखण्ड में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी के मार्गदर्शन में अबुआ सरकार खेल क्षेत्र को नई दिशा देने हेतु सकारात्मक पहल कर रही है और आने वाले समय में झारखण्ड का अपना खेल विश्वविद्यालय होगा, जो राज्य की खेल प्रतिभाओं को निखारने का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here