रांची: कल रेडिसन ब्लू में होने वाले पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के बैठक में शामिल होने गृह मंत्री अमित शाह आज बीएसएफ के विशेष विमान से रात 8:40 बजे रांची आएंगे. कल होने वाली इस बैठक में 20 एजेंडों पर चर्चा होगी. बैठक में सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे जो कि अभी शिबू सोरेन के स्वास्थ को लेकर दिल्ली में हैं वे आज शाम या कल सुबह तक रांची आ सकते हैं.बैठक को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. बैठक को देखते हुए 10 जुलाई को सुबह के 8 बजे से दिन के 12 बजे तक, साथ ही दिन के 2 बजे से शाम के 6 बजे तक बिरसा चौक से सुजाता चौक 8 घंटों के लिए ऑटो का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा.




