गोड्डा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के नरेंदर सरेंडर वाले बयान को लेकर कांग्रेस पर पलटवार कर दिया है। राहुल गांधी ने कहा था कि “ट्रंप का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत surrender हो गए – इतिहास गवाह है, यही BJP-RSS का character है, ये हमेशा झुकते हैं.भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था। कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां Superpowers से लड़ते हैं, कभी झुकते नहीं।”अब एक्स पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद ने भारत-चीन युद्ध को लेकर एक पत्र पोस्ट करते हुए कहते हैं “सरेंडर जानते हो राहुल बाबा, सरेंडर इसको कहते हैं” । ये पत्र जनवरी 1963 का है और भारत के चीन युद्ध के हारने के बाद का है। निशिकांत दुबे ने लिखा”सरेंडर जानते हो राहुल बाबा, सरेंडर इसको कहते हैं, आपके परम् पूज्य नाना यानि आयरन लेडी के पिता नेहरु जी का यह पत्र है जनवरी 1963 का भारत के चीन युद्ध के हारने के बाद का। घिघिया कर नेहरु जी चीन के प्रधानमंत्री को लिखे कि आपने भारत का पूर्व क्षेत्र में 20 हज़ार किलोमीटर और पश्चिम में 6 हज़ार किलोमीटर क़ब्ज़ा कर लिया है,आपने हमारे 4 हज़ार सैनिकों को बंधक बना लिया है, फिर भी हमने श्रीलंका के प्रधानमंत्री को अपना नेता बनाकर आपके पास आत्मसमर्पण के लिए भेजा है,आपके आदेश की प्रतीक्षा में -जवाहरलाल नेहरु”




