12 वीं में कॉमर्स विषय में राज्यभर में छठा स्थान वाली रेखा तिर्की को विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने 1 लाख रुपए का चेक सौंपा

0
MLA Shilpi Neha Tirkey

रांची : मांडर की बेटी रेखा तिर्की ने 12 वीं की परीक्षा में कॉमर्स विषय में राज्यभर में छठा स्थान हासिल किया जिसके बाद रेखा के परिवार को मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने 1 लाख रुपए का चेक सौंपा है.रेखा भविष्य में अकाउंट्स ऑनर्स की शिक्षा ग्रहण करना चाहती है. शिल्पी नेहा तिर्की ने एक्स पर कहा ”कड़ी मेहनत , अनुशासन और लक्ष्य को पाने के प्रति समर्पण ही सफलता के मूल मंत्र हैं . मांडर की बेटी रेखा तिर्की ने 12 वीं की परीक्षा में कॉमर्स विषय में राज्यभर में छठा स्थान हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रौशन किया है . झारखंड के आदिवासी समाज को अपनी इस बेटी पर गर्व है . माता-पिता ने दिहाड़ी मजदूरी कर रेखा के सपनों को साकार करने में अभिभावक की भूमिका निभाई . रेखा भविष्य में अकाउंट्स ऑनर्स की शिक्षा ग्रहण करना चाहती है इसके लिए उसे करियर काउंसलिंग की जरूरत होगी . आज मैंने रेखा के परिवार को 1 लाख रुपए का चेक , करियर काउंसलिंग में सहयोग और उच्च शिक्षा में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है . रेखा को मैं एक बड़ी दीदी की तरह बड़ा अफसर बनते देखना चाहती हूँ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here