रांची : भाजपा नेता प्रति पक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर हेमंत सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है. मरांडी ने लिखा ”JSSC-CGL परीक्षा में अभ्यर्थियों से 20 लाख रुपये लेकर पेपर लीक कराने की पुष्टि अब सीआईडी ने भी कर दी है।भारतीय जनता पार्टी ने शुरू से ही इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर सीटों की खरीद-फरोख्त की आशंका जताई थी, लेकिन मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी ने हरसंभव प्रयास कर पेपर लीक और पैसों के लेन-देन को छिपाने की कोशिश की।लाखों छात्रों के लगातार संघर्ष और माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद अब अंततः उसी सीआईडी को पेपर लीक मामले के भेद उजागर करने पड़ रहे हैं, जो अब तक इससे इनकार कर रही थी।हालांकि कारवाई के नाम पर अब तक सिर्फ आईआरबी के आरोपी जवानों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस षड्यंत्र की जड़ें मुख्यमंत्री कार्यालय तक जुड़ी हुई हैं। राज्य सरकार तुरंत JSSC-CGL मामले की सीबीआई जांच का आदेश दे, ताकि हमारे झारखंड के गरीब, बेरोजगार युवाओं के भविष्य का सौदा करने वालों को सख्त सजा मिल सके।”




