मरांडी ने शेयर किया पुराना वीडियो “आपको मालूम नहीं,आपकी नियुक्ति के लिए सरकार ने कितना कुछ किया”, सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

0
marandi and hemant soren

रांची : बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर सीएम हेमंत सोरेन का एक पुराना वीडियो शेयर किया है. जो कि अब तेजी से वायरल हो रहा है.बाबूलाल मरांडी ने वीडियो के साथ लिखा, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी नियुक्ति पत्र बांट रहे थे, तब उन्होंने स्वयं कहा था – “आपको मालूम नहीं है कि आपकी इस नियुक्ति के लिए हमारी सरकार ने कितना कुछ किया है।”इसके बाद उन्होंने JSSC के कर्मचारियों सहित ACB की टीम को बधाई दी और यह भी कहा कि विरोधी लोग पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं।लेकिन आज, छात्रों के आंदोलन के बाद जब पूरे देश की नजर झारखंड पर है, तब CID की जांच में पूरी परीक्षा प्रक्रिया को ही दूषित बताया जा रहा है। यह मुख्यमंत्री जी के उस समय के दावों के ठीक विपरीत है।

बाबूलाल मरांडी ने आगे लिखा, “अब मुख्यमंत्री जी को जवाब देना चाहिए कि लाखों छात्रों के सामने उन्होंने परीक्षा में गड़बड़ी की सच्चाई क्यों छिपाई? नियुक्ति प्रक्रिया को पाक-साफ क्यों बताया?यदि जांच में पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित पाई गई है, तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। और जब CID के एक के बाद एक अफ़सरों पर खुद जांच को बाधित कर ग़लत दिशा में भटकाने का आरोप आरोप है तो निष्पक्ष जांच करना इनके बूते से बाहर की बात है। इसलिये सही जाँच एवं असली गुनाहगारों तक पंहुच एवं साक्ष्य नष्ट होने से बचाने के लिये मुख्यमंत्री बिना विलंब CBI जांच की अनुशंसा करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here