रांची: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़े और मनी लांड्रिंग मामले में रांची की विशेष PMLA अदालत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पेश नहीं हो सके.जियो सर्वर डाउन रहने के कारण सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी नहीं हो सकी। अदालत ने आरोप तय करने की अगली तारीख 24 सितंबर तय की है।21 सितंबर को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मुख्यमंत्री 24 सितंबर (गुरुवार) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश होंगे, जहां उनके खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए जा सकते हैं। इस मामले के अन्य 16 आरोपियों पर पहले ही आरोप गठित हो चुके हैं।




