रांची में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन में यह एक बहुत बड़ा और निर्णायक मोड़ है। जेपिएससी-जेएसएससी सुधार मंच ने सरकार के वार्ता प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की आधिकारिक सूची सदर एसडीओ (SDO) को सौंप दी है।इस डेलिगेशन में कुल 11 लोग शामिल हैं, जिसमें मुख्य रूप से 8 छात्र (अभ्यर्थी) बातचीत का नेतृत्व करेंगे। छात्र नेता रवींद्र पासवान और अन्य आंदोलनकारियों ने साफ किया है कि वार्ता किसी बंद कमरे में नहीं, बल्कि सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मीडिया की मौजूदगी में होनी चाहिए, ताकि पूरी पारदर्शिता बनी रहे।वार्ता के लिए छात्रों के प्रतिनिधिःपीयूष कुमार सिंह,रविन्द्र पासवान,राजेश प्रसाद,नीतू कुजूर,कार्तिक सोरेन,रविन्द्र,अंकित कुमार,शालू सिंह कुल आठ स्टूडेंट चुने गए है. इनके अलावा एक वकील,2 तकनीकी जानकर कुल ग्यारह लोग जायेंगे.




