हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची पटना रोड स्थित मोरांगी में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के दो युवा रेशम परवीन (20 वर्ष) और तौफ़ीक़ अंसारी (24 वर्ष) की मौत हो गई।मृत युवक की पहचान टाटीझरिया निवासी तौफीक अंसारी के रूप में की गई।रेशम परवीन अपने जीजा के भाई तौफीक अंसारी के साथ तेज रफ्तार से बाइक से जा रही थी। मौके पर मिले सामान की तलाशी के दौरान केबी महिला कॉलेज का एक पहचान पत्र बरामद हुआ।पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।




