झारखण्ड : गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो की भतीजी एवं राजीव रंजन की सुपुत्री कु. भव्या रंजना ने CBSE 12वीं कला संकाय परीक्षा में 500 में 499 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया टॉपर बनते हुए पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है।रांची की बेटी भव्या रंजन ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा(Arts) में 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया, आर्ट्स संकाय की छात्रा भव्या रांची के प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की विद्यार्थी हैं।भव्या की मां विकी गांधी ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं, जबकि पिता राजीव रंजन व्यवसायी हैं।मां ने बताया कि भव्या शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है और कक्षा एक से लेकर 12वीं तक लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करती आई है।भव्या की मां ने कहा कि अच्छे अंकों की उम्मीद जरूर थी, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर टॉपर बनने की कल्पना नहीं की थी।
सीएम हेमन्त सोरेन ने दी बधाई: ”झारखंड से एक और बेटी ने किया कमाल…CBSE 12वीं आर्ट्स की नेशनल टॉपर भव्या बिटिया को बहुत-बहुत बधाई…यह अत्यंत आनंद का पल है कि झारखंड के हमारे नौनिहाल, शिक्षा हो या खेल – हर क्षेत्र में इतिहास रचते जा रहे हैं। चाहे वो विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व हो या शिक्षा में, हर क्षेत्र में हमारे मेहनतकश बेटा और बेटियां झारखंड राज्य समेत देश का मान बढ़ा रहे हैं।।कुछ दिनों पहले झारखंड की हमारी एक और बेटी शांभवी भी ICSE 12वीं में नेशनल टॉपर बनी थी।इस अवसर पर सभी CBSE 12वीं के सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।”




