महज 7 वर्ष की उम्र में झारखंड से नन्हे इशांक ने रचा इतिहास, सीएम ने सराहा

0
Hemant soren

रांची: 7 वर्ष की उम्र में झारखंड से नन्हे इशांक ने भारत और श्रीलंका के बीच स्थित पाक जलडमरूमध्य को तैरकर पार कर दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बनने का गौरव हासिल किया है। करीब 30 किमी की कठिन दूरी को लगभग 9 घंटे 50 मिनट में पूरा कर इशांक ने झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। इशांक की इस उपलब्धि के लिए सीएम हेमन्त सोरेन ने भी सराहा है।

सीएम हेमन्त सोरेन ने नन्हे इशांक को सराहा, “असाधारण प्रतिभा…महज 7 वर्ष की उम्र में झारखंड से नन्हे इशांक ने श्रीलंका और भारत के बीच 29 किमी लंबे Palk Strait को पार कर ऐतिहासिक पल अपने नाम किया है।इशांक की यह सफलता अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने न सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है।
इशांक और उनके परिवारजनों, ट्रेनर्स को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए ढेरों बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, जोहार।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here