माध्यमिक आचार्य परीक्षा प्रश्न-उत्तर गड़बड़ी पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने JSSC अध्यक्ष को लिखा पत्र, समुचित कारवाई का निर्देश

0
Sudivya sonu

रांची: उच्च एवं तकनीकि शिक्षा मंत्रालय के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष को पत्र भेजकर माध्यमिक आचार्य नियुक्ति हेतू उर्दू एवं अन्य विषय के लिए जारी अंतिम कुंजी के त्रुटियों में सुधार हेतू झारखंड छात्र संघ के अध्यक्ष एस अली द्वारा प्राप्त अभ्यावेदन में वर्णित तथ्यों के आलोक में नियमनुसार समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

मालूम हो कि हाल ही में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में भारी अनियमितताएं पायी जा रही है जिसके खिलाफ अभ्यर्थियों ने आयोग मुख्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन भी किया है।
झारखंड छात्र संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष एस अली ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार को मांग पत्र सौंपकर बताया कि जेएसएससी द्वारा जारी प्रोविजनल आंसर-की जिसमें उर्दू विषय में लगभग 32 से ज्यादा प्रश्न एवं उत्तर गलत थे, वही पंच परगनिया, नागपूरी एवं अन्य विषयों में 07-08 प्रश्न एवं उत्तर गलत है, जेएसएससी द्वारा मांगे गए अपत्ति पर सुधार के लिए साक्ष्य के साथ आवेदन अभ्यर्थियों के द्वारा दिया गया लेकिन बिना सुधार किए फाइनल आंसर-की जारी कर दिया गया, वही पांच हजार से अधिक परीक्षार्थियों की आंसर-की ही जारी नहीं किया गया है।
वही जिन अभ्यर्थियों की आंसर-की जारी की गई है, उनमें भी भारी त्रुटियां पाई गई, प्रश्न पत्रों में गलत उत्तर के विकल्प दिए गए, वही कई प्रश्न ही गलत थे, जेएसएससी का यह मनमानी झारखंडी अभ्यर्थियों को नौकरी पाने के अवसर से वंचित करने जैसा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here