राची: आज झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ (महिला आरक्षण) को तुरंत लागू करने की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी पोस्ट कार्ड अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्ट कार्ड भेजकर 33% आरक्षण को जुलाई के मानसून सत्र से लागू करने की मांग करेंगी।
लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं कोे 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए महिला कांग्रेस देशभर से 10 लाख पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजेगी. झारखंड महिला कांग्रेस ने राज्य से 10 हजार पोस्टकार्ड भेजने का लक्ष्य रखा है.
पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि भाजपा देश की जनता को यह कहकर गुमराह कर रही है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की वजह से महिला आरक्षण बिल लोकसभा से पारित नहीं हुआ. यह सफेद झूठ है. सच तो यह है कि वर्ष 2023 में ही संसद से नारी शक्ति वंदन अधिनियम कानून पास हो गया है.
पीएम मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो अपने कुर्सी का यूज करके पुरे देश में भ्रम फैला रहे.प्रधानमंत्री जी अपने पॉलिटिकल crisis में देश को ऐसे संबोधित कर रहे जैसे नेशनल crisis है. अधिनियम पर संसोधन के लिए अम्बा प्रसाद ने कहा, लिपस्टिक के डब्बा में नेलपोलिश डाल के दिखा रहे कि हम लिपस्टिक दे रहे वही नेलपोलिश विपक्ष इनके होट में लगा दिया इनका मुँह चिपक गया है अब.




