बिहार आगमन पर आज पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे ने प्रेस को संबोधित किया गया।पिछले 10 वर्षों में बिहार की डबल इंजन सरकार ने राज्य को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने के बजाय पीछे धकेलने का काम किया है। महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है, युवाओं को रोजगार से वंचित रखा गया है और शासन–प्रशासन पूरी तरह दिशाहीन हो चुका है।बिहार कांग्रेस पूरी मजबूती और प्रतिबद्धता के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। जनता के मुद्दों को केंद्र में रखकर हम एक
मंत्री ने कहा राज्य की आधी आबादी महिलाएं हैं, और विकास उनकी सक्रिय भागीदारी के बिना संभव नहीं। भाजपा–जेडीयू सरकार ने चुनावों में सिर्फ वादों के झुनझुने थमाए, हकीकत में कुछ नहीं किया। महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की असली गारंटी कांग्रेस और महागठबंधन की सरकारों ने दी है।हम पेपर लीक खत्म करेंगे, जॉब कैलेंडर से पारदर्शी भर्ती देंगे और महिलाओं का आरक्षण 50% से अधिक बढ़ाकर उन्हें राज्य निर्माण में निर्णायक भूमिका दिलाएंगे।