तैरकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, नन्हे ईशांक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित

0
Manish jaiswal

रांची:झारखंड के नन्हे लाल ईशांक सिंह ने महज़ 7 वर्ष की उम्र में 29 किमी लंबे Palk Strait को श्रीलंका के Talaimannar से भारत के Dhanushkodi तक मात्र 9 घंटे 50 मिनट में तैरकर पार कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

आज प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह ने राँची स्थित उनके आवास पर पहुंचकर इस होनहार बालक को सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान हटिया विधायक नवीन जयसवाल और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here