दिल्ली होटल अग्निकांड: बोकारो की सुरभि की मौ*त, टाटा कंपनी के इंटरव्यू के लिए पहुंची थी

0
Surbhi Kumari

बोकारो/नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में आग लगने की दर्दनाक घटना में बोकारो जिले के जैनामोड़ निवासी एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान 26 वर्षीय सुरभि कुमारी के रूप में हुई है। वह जैनामोड़ स्थित विकास आटा चक्की के संचालक रमेश प्रसाद बरनवाल की पुत्री थीं।परिजनों के अनुसार, सुरभि कुमारी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई की एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं। हाल ही में वह टाटा कंपनी के एक इंटरव्यू में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची थीं। बताया गया कि दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने रात अपने बड़ी बहन के घर बिताई थी। इसके बाद सुबह इंटरव्यू के लिए मालवीय नगर स्थित होटल पहुंची थीं।इसी दौरान होटल में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से सुरभि की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जैनामोड़ और आसपास के क्षेत्र में भी इस दुखद घटना से मातम का माहौल है।स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरभि मेधावी और प्रतिभाशाली छात्रा थीं तथा अपने करियर को लेकर काफी गंभीर थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here