उत्तर प्रदेश: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में चल रही Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं।उत्तर प्रदेश के SIR में बड़ा झोल बताते हुए ओवैसी का दावा है कि चुनाव आयोग के अपने नियमों के हिसाब से, SIR शुरू होने के बाद किसी भी नए वोटर का “Form 6” मंज़ूर नहीं किया जा सकता है। फिर उत्तर प्रदेश में SIR के दौरान 16 लाख से ज़्यादा Form 6 कैसे मंज़ूर किए गए?ओवैसी ने यह भी सवाल उठाया कि यह बात “गुप्त” क्यों रखी गई थी?ओवैसे का कहना है कि SIR का सिर्फ़ एक ही मकसद है: बजाय इसके कि वोटर सरकार को चुनें, सरकार अपने वोटर ख़ुद चुनेगी।




