गुरुवार की रात और शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में आंधी-पानी के साथ हुई वज्रपात की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। साथ ही एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए।
लातेहार के ही मनिका प्रखंड के नामुदाग पंचायत में 22 वर्षीय चेचेंधा गांव निवासी दिलु कुमार की वज्रपात से मौत हो गई । साथ ही इस घटना में 20 वर्षीय अशोक गंझू , 64 वर्षीय धानो देवी की मौत हो गई और नरेश गंझू व सरिता देवी घायल होगए। वहीं गुमला के भरनो प्रखंड के अंबवा गेड़ेटोली में हुई वज्रपात के कारण 10 वर्षीय अंकिता कुमारी की जान चली गई। कामडारा प्रखंड के कुरकुरा थाना के खिजरी बड़काटोली गांव में शुक्रवार की शाम हुई वज्रपात में गणेश सिंह 40 वर्ष और द्रौपदी कुमारी 8 वर्ष घायल हो गए। साथ ही हंटरगंज प्रखंड के वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के करमा गांव में शुक्रवार को वज्रपात से पांच लोग जख्मी हो गए। बदलते मौसम से रहे सावधान और रखे अपना ध्यान।

Report By – Akhlaque Ahmad