झारखण्ड में आज दो वरिष्ठ पत्रकारों का निधन हुआ है जिस वजह से सभी लोगो में दुःख का माहौल छा गया है चाहे वह मुख्यमंत्री हो या राज्यपाल। माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने दैनिक जागरण, धनबाद के वरिष्ठ पत्रकार संजीव सिन्हा के असामयिक देहांत पर गहरा दुःख व शोक प्रकट किया है। विदित हो कि संजीव सिन्हा की मृत्यु आज कोरोना से रिम्स में हो गई।