रांची – भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार प्रदेश के छह ज़िलों के जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी गई है। हजारीबाग के जिलाध्यक्ष अशोक यादव को बनाया गया है। रामगढ़ में प्रवीण मेहता, धनबाद में चंद्रशेखर सिंह, धनबाद(ग्रामीण) में ज्ञान रंजन, पूर्वी सिंहभूम में सौरभ चक्रवर्ती एवं साहेबगंज जिलाध्यक्ष रामदरश यादव को बनाया गया है। बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने 4 जुलाई को प्रदेश कमेटी की नई टीम की घोषणा की थी।
ये बनाये गये थे 19 जिलों के जिलाध्यक्ष
पाकुड़ – बलराम दुबे
गोड्डा – राजीव मेहता
देवघर-नारायण दास
जामताड़ा-सोमनाथ सिंह
बोकारो-भरत यादव
गिरिडीह-महादेव दुबे
कोडरमा-नीतेश चंद्रवंशी
चतरा-अशोक शर्मा
गढ़वा-ओमप्रकाश केशरी
लातेहार-हरेकृष्णा सिंह
लोहरदगा-मनीर उरांव
गुमला-अनूप अधिकारी
सिमडेगा-लक्ष्मण बड़ाईक
खूंटी-चंद्रशेखर गुप्ता
रांची ग्रामीण-सुरेंद्र महतो
रांची महानगर-केके गुप्ता
पं. सिंहभूम-विपीन पूर्ति
सरायकेला खरसावां-विजय महतो
जमशेदपुर महानगर-गुंजन यादव