■10 वर्षीय लड़का अपने मां के साथ नई दिल्ली से आया था। माता का जांच रिपोर्ट नेगेटिव मिला।
■सेक्टर 9B स्ट्रीट 11 का रहने वाला 10 वर्षीय बच्चे को कोविड अस्पताल में किया शिफ्ट
बोकारो में एक और कोविड 19 केस की पुष्टि हुई है। 10 वर्षीय यह लड़का जो अपने माता जी के साथ नई दिल्ली से आया था और होम क्वारंटाइन में था। इसके माता का जांच रिपोर्ट नेगेटिव आया है। सेक्टर 9B, स्ट्रीट 11 का पॉजिटिव पाए गए 10 वर्षीय लड़का को कोविड अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है। बच्चे का कॉन्टैक्ट हिस्ट्री तलाशी जा रही है।
वर्तमान में बोकारो जिला में कुल सक्रिय मामले 12 हो गए हैं। आज कुल 211 सैम्पल इकट्ठा किये गए जिसमे 149 सैम्पल PMCH धनबाद तथा 62 सैम्पल ट्रू नेट से जांच के लिए भेज दिया गया है। उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने जिला वासियों खास कर शहरी क्षेत्र के वासियों से अपील किया है कि सभी कोई अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें। सामाजिक दूरी का पालन करें। नियमित अंतराल पर साबुन से हाथ धोते रहें, अपने अपने घरों में ही रहें।
जिला हेल्पलाइन नंबर
044-331-24222(Toll Free)
9304368511
06542-222111
टीम पीआरडी, बोकारो
मास्क को बनाकर अपनी ढाल, बोकारो जीतेगा कोरोना से हर हाल।